भोपाल।
वन विभाग ने सेवा भर्ती नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए संविदा कर्मियों को राहत दी है। अब विभाग में 5 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले संविदा कर्मचारी पदोन्नति और स्थाईकरण के दायरे में आएंगे। नए संशोधित नियमों के अनुसार, निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने के बाद कर्मियों को विभागीय योग्यता मानकों के अनुसार स्थाई पदों पर समायोजित किया जाएगा। इससे हजारों संविदा कर्मियों को लाभ मिलने की संभावना है। इस निर्णय को कर्मचारियों ने स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इससे उनके भविष्य को स्थिरता मिलेगी और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!
