भोपाल।
बैरसिया के बैरीपुरा इलाके में हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले 10 दिनों से एलआईजी अस्पताल में भर्ती था।
पुलिस के अनुसार मनोज सिंह निवासी सुमेरपुर अपने मामा के गांव कनईखेड़ा जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और मंगलवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!
