9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालसड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध ने अस्पताल में तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध ने अस्पताल में तोड़ा दम

Published on

भोपाल।
हबीबगंज क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब बिना नंबर की मोटरसाइकिल चला रहा एक युवक तेज रफ्तार से वृद्ध को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल वृद्ध को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गिरिराज चंद्र डेकावर (65) के रूप में हुई है, जो टीटी नगर स्थित जवाहर नगर में रहते थे। वह बीते दिनों किसी काम से जेके रोड पर जा रहे थे, तभी बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल को दी, जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। वृद्ध को जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also: भोपाल में युवक और युवती को लेकर विवाद

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...