12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालप्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में हो रहे बाबा अमरनाथ...

प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में हो रहे बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शनसात फीट ऊंचे महादेव के दर्शन, ऊंची-नीची पहाडिय़ां, सुरक्षा में दिखेगी इंडियन आर्मी

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार मनोरंजन के साथ भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। मेले में बनाई गई बाबा अमरनाथ यात्रा की झांकी बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यहां ऊंची-नीची पहाडिय़ां, जगह- जगह तैनात भारतीय आर्मी के जवान, घोड़े और खच्चर पर सवार यात्री, यात्रा के रास्ते में पडऩे वाले मंदिर, जंगल में रहने वाले भालू, बंदर, हिरण सहित अन्य जानवर देखने को मिलेंगे। सांस्कृतिक मंच पर शुक्रवार को मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अखिलेश नागर आदि ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।

अमरानाथ यात्रा पर नहीं गए तो यहां करें दर्शन

जो लोग अब तक अमरनाथ की यात्रा नहीं कर पाए उनको भोजपाल महोत्सव मेला बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन करा रहा है। यहां बनाई गई झांकी में सात फीट ऊंचे बाबा बर्फानी के दर्शन के साथ ही पूरे यात्रा मार्ग का चित्रण किया गया है। करीब 15 कलाकारों ने 15 दिन की कड़ी मेहनत के बाद झांकी तैयार की है।

यहां से शुरू होती है यात्रा

पुजारी नरेश चंद पांडेय ने बताया कि बाबा अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने के लिए बालटाल या पहल गांव से यात्रा कर सकते हैं। पहल गांव से आगे पहला पड़ाव चंदनबाड़ी, यहां भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती के दर्शन होंगे। बालटाल मंदिर से माता पार्वती व कार्तिकेय के दर्शन होंगे। इसके बाद गंगा- जमुना, त्रिवेणी, सप्तऋिषी, आश्रम, वहां से अर्धनारीश्वर मंदिर, शिव गणेश मंदिर और अंत में त्रिशूल मंदिर के दर्शन होंगे। इन 6 मंदिरों के दर्शन करते हुए आप बाबा अमरनाथ की गुफा तक पहुंचेंगे। यहां सात फीट ऊंचे बर्फ से बने बाबा अमरनाथ के दिव्य दर्शन होंगे। अमरनाथ की इस पवित्र गुफा में

भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी।
देशी डुओ की बालीवुड नाइट आजप्लेबैक सिंगर देसी डुओ बैंड की बॉलीवुड नाइट आज

भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को शाम 7 बजे से प्लेबैक सिंगर देसी डुओ बैंड की बॉलीवुड नाइट में प्रकृति गिरी और ऋत्विजा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। यह दोनों कलाकार मुंबई से अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं। बता दें कि प्रकृति गिरी रियलटी शो अमूल स्टार वाइस ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद 2007-08 में सेंकड रनरअप रह चुकी हैं। 16 वर्ष की उम्र में इन्हें नेपाल में सर्वश्रेष्ट महिला नवोदित पाŸर्व गायिका का पुरस्कार मिल चुका है। गिरी ने कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड, तुर्की, सिंगापुर, दुबई सहित कई अन्य देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। रविवार को देश के प्रसिद्ध सूफी गायक दिलशाद साबरी और इरशाद साबरी बंधु सूफी नाइट की प्रस्तुति देंगे।

मेले में विभिन्न रेंज और वैरायटी के फर्नीचर

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में इस बार फर्नीचर की भरमार है। विभिन्न रेंज और वैरायटी के फर्नीचर इस बार मेले में आए हैं। मेले में पहली बार आधुनिक और इम्र्पोटेड फर्नीचर मेले में आए हैं। साथ ही खान-पान सहित अन्य सामग्री की 400 दुकानें हैं। मनोरंजन के लिए जादूगर प्रिंस, डंकी शो, जलपरी, कश्मीर जैसे आयोजन हो रहे हैं।

Read Also: भोपाल में युवक और युवती को लेकर विवाद

रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर, शहरवसियों के सेहत का ख्याल रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे, सिक्योरिटी गार्ड और वलंटियर लगाए गए हैं। मनोरंजन के लिए रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में भक्ति मनोरंजन के साथ ही खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है। मेला देखने रोजाना बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...