17.5 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Published on

भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को गोविंदपुरा में साढ़े चार करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं स्थानीय विकास को अधिक गति प्रदान करेंगी। क्षेत्र में बढ़ती आबादी के साथ पानी की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में गोविंदपुरा में 9 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में पानी की समस्या नहीं होगी और पर्याप्त आपूर्ति होने से घर-घर नर्मदा जल पहुंचेगा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 74, कैलाश नगर में 1 करोड़ 80 लाख की लागत वाली पानी की टंकी तथा 23 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों आरसीसी नाली, रोडक्रॉस, रिटेनिंग वॉल एवं सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

उन्होंने वार्ड 74 के कोलुआ में 28 लाख की लागत से सीसी रोड, आरसीसी नाली, पेविंग ब्लॉक रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्य के साथ महोली में 17 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसमें सीसी रोड का निर्माण, चबूतरा रेलिंग एवं कोटा स्टोन लगाने का कार्य तथा हनुमान मंदिर के पास आरसीसी नाली निर्माण शामिल है।

Read Also: जम्मू-कश्मीर में 131 आतंकी सक्रिय, पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या में भारी उछाल! खुफिया रिपोर्ट में खुलासा

वार्ड 68 अयोध्या नगर सेक्टर – एफ में 2 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, इसकी लागत करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपए है। यह परियोजना क्षेत्रवासियों को सुचारू एवं सतत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में श्रीमती शकुन लोधी, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती पूनम प्रजापति,  नीलेश गौर,  राजू लोधी,  लवकुश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...