9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालश्रीदादाजी गुरुदेव (साईंखेड़ा वाले) की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण...

श्रीदादाजी गुरुदेव (साईंखेड़ा वाले) की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण संदेशदादाजी की याद में आज इको-फ्रेंडली भंडारा; श्रद्धालुस्वयं बर्तन धोकर सेवा देंगे, फ्री चिकित्सा शिविर भी

Published on

भोपाल
जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में आज रविवार को श्री दादाजी गुरुदेव (सांईखेड़ा वाले) की 15 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस बार आयोजन धार्मिक भक्तों द्वारा प्रातः 9:30 से श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ किया जाएगा,सामाजिक, मानव सेवा और इको-फ्रेंडली पहल के रूप में रखा गया है। निःशुल्क मुख एवं डेंटल चिकित्सा शिविर आयोजित होगा, वहीं भंडारा पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगा। इसमें स्टील की थाली और ग्लास का उपयोग होगा, और श्रद्धालु स्वयं बर्तन धोकर सेवा देंगे। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि सुबह 8 बजे पंडित राजेंद्र पलिया के सानिध्य में यजमानों द्वारा पूजन और मंत्रोच्चार शुरू होगा। सुबह 10 बजे समाधि स्थल परअभिषेक, विशेष पूजन, हवन और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

पुण्यतिथि के लिए दादाजी धाम पर आकर्षण विद्युत साज सज्जा की गई है। चिकित्सा शिविर:- रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क मुख एवं डेंटल चिकित्सा शिविर आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रितेश सहगल, डॉ. हरप्रीत सहगल और डॉ. मोनिका ओड श्रद्धालुओं की निःशुल्क जांच और परामर्श देंगे।श्री दादाजी दर्शन पत्रिका का विमोचन, फिर भंडारा दोपहर 12:30 बजे श्री दादाजी दर्शन पत्रिका का 16वां अंक विमोचित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से विशाल इको-फ्रेंडली भंडारा शुरू होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि लगभग 2 हजार श्रद्धालुओं के लिए केवल स्टील के बर्तन होंगे और स्वयं बर्तन धोकर सेवा पुण्य कमाएंगे। कई स्वयं सेवक दिनभर सेवा में रहेंगे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...