15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालटेंट हाउस में काम करने वाले दो कर्मचारी आपस में भिड़े

टेंट हाउस में काम करने वाले दो कर्मचारी आपस में भिड़े

Published on

भोपाल।
राजधानी के बैरागढ़ इलाके में गुरुवार की रात दो युवकों के बीच रंजिश इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर छुरी से वार कर दिया। दोनों युवक एक ही टेंट हाउस में काम करते थे और पुराने विवाद के चलते अक्सर झगड़ा होता था। घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित और पीड़ित मोनू के बीच पिछले काफी समय से व्यक्तिगत रंजिश चल रही थी।

गुरुवार रात विवाद फिर बढ़ा और अंकित ने मोनू पर छुरी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...