17.5 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालबदमाशों का आतंक बढ़ा, घर के बाहर खड़ी कारों पर फेंकी बोतल—युवक...

बदमाशों का आतंक बढ़ा, घर के बाहर खड़ी कारों पर फेंकी बोतल—युवक पर लाठी-डंडों से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल।
राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बैरागढ़ कला स्थित महाकाल कॉलोनी का है, जहाँ देर रात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों पर बोतल फेंककर आग लगा दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक संदिग्ध अवस्था में बोतल लिए घटनास्थल में प्रवेश करता दिखाई दिया। कुछ देर बाद फेंकी गई बोतल से कारों में आग भड़क उठी। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। उधर, भोपाल में ही तीन बदमाशों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।

Read Also: अयोध्या में राम मंदिर परिसर 1000 क्विंटल फूलों से सजा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

आरोपी युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए घसीटते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों—रिंकू, लखन और एक अन्य को देर रात गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक युवक को राहगीरों ने संभाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक यह मारपीट पुरानी रंजिश का परिणाम है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...