11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभेल न्यूज़संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और लोकतांत्रिक व्यवस्था...

संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला, उपाध्याय— बीएचईएल में संविधान दिवस

Published on

भेल भोपाल ।
भारत के संविधान दिवस के अवसर पर बीएचईएल, भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में सभी महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—को कार्यस्थल की संस्कृति में अपनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की प्रगति और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।

Read Also: विदिशा में सरकारी आवास की छत गिरने से नायब तहसीलदार की मौत, हड़कंप

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल, भोपाल के सभी विभागों और विभिन्न कार्यालयों में भी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। संस्थान भर में आयोजित इस सामूहिक भागीदारी ने कर्मचारियों में जागरूकता और राष्ट्रीय कर्तव्यबोध को प्रोत्साहित किया। बीएचईएल, भोपाल द्वारा आयोजित ये गतिविधियाँ संविधान के मूल्यों को सुदृढ़ करने और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संपन्न हुईं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...

कोकता डैम के पास युवक ने लगाई फांसी, भाई से नाराज होकर घर से निकला

भोपाल राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित कोकता डैम के पास मंगलवार सुबह एक 25...