15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालमकर संक्रांति से पूर्व दादाजी धाम मंदिर में होगा भक्तों का श्रमदान

मकर संक्रांति से पूर्व दादाजी धाम मंदिर में होगा भक्तों का श्रमदान

Published on

भोपाल ।
मकर संक्रांति पर्व से पूर्व जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में रविवार को भक्तों द्वारा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम “आइए मिलकर अपने मंदिर को संवारें” के भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। श्रमदान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना है। इस दौरान श्रद्धालुजन मंदिर परिसर एवं दीवारों की सफाई करेंगे तथा समस्त देवी-देवताओं को कुनकुने जल से स्नान कराएंगे।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रमदान कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मंदिर सेवा में सहभागी बनें। ट्रस्ट का कहना है कि सामूहिक श्रमदान से मंदिर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं दिव्य स्वरूप प्राप्त होगा। श्रमदान के माध्यम से सेवा करना एक श्रेष्ठ साधना है, जिससे आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...