20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्ययुवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर ।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और राजस्थान का गौरव। देश-विदेश के विकास में युवाओं की मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का अहम योगदान है, जिससे विकसित भारत 2047 का सपना साकार किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर डूंगरपुर से आए युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वागड़ क्षेत्र आदिवासी बहुल है और राज्य सरकार आदिवासियों के सशक्तीकरण के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से हर वर्ग और क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है, जिससे वागड़ क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। बेणेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान का हरिद्वार माने जाने वाला बेणेश्वर धाम ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

सरकार इस आस्था के प्रमुख केंद्र के संरक्षण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान धाम के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में निवेश अनुकूल नीतियों के कारण युवाओं को आईटी, उद्योग और स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्रों के युवाओं से कहा कि वे कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें, तकनीक अपनाएं और नवाचार करें, जिससे वे रोजगार प्रदाता भी बन सकें। श्री शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और सोशल मीडिया का सीमित व विवेकपूर्ण उपयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...