18.4 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालसीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

Published on

भोपाल ।
भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रधान जिला न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को आदेश दिया कि मृतक के परिजनों को 1 करोड़ 45 लाख 63 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। अदालत ने यह राशि दुर्घटना करने वाले वाहन के चालक, वाहन के पंजीकृत स्वामी एवं दी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से अदा किए जाने के निर्देश दिए हैं। मृतक के परिजनों की ओर से अधिवक्ता आरके हिंगोरानी एवं सनी हिंगोरानी ने न्यायालय में सड़क दुर्घटना दावा प्रस्तुत किया था।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

इसमें बताया गया कि 39 वर्षीय शिवप्रसाद भिलाला बैरागढ़ कलां, भोपाल के निवासी थे और सीआरपीएफ में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ थे। घटना 2 नवंबर 2024 की शाम की है, जब शिवप्रसाद भिलाला अपने भाई के प्लॉट से स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांगीलाल ढाबे के सामने कॉलेज के पास सारंगपुर की ओर से आ रही एक कार के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवप्रसाद भिलाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर अवस्था में सारंगपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...