6.8 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालजवाहरलाल नेहरू स्कूल, सीनियर विंग में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया...

जवाहरलाल नेहरू स्कूल, सीनियर विंग में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Published on

भोपाल ।
जवाहरलाल नेहरू स्कूल, सीनियर विंग में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकगण तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  धर्मेंद्र यादव के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  सुनील पाठक, उपप्राचार्य राजेश शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

Read Also: बीएचईएल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिनकी अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री पाठक ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान के अक्षरशः पालन पर बल देते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है तथा उसके प्रत्येक प्रावधान का पालन कर ही हम एक सशक्त, समृद्ध एवं जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...