6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालबीएचईएल हरिद्वार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

बीएचईएल हरिद्वार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

Published on

भोपाल ।
समूचे राष्ट्र के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक  रंजन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपनगरीय स्कूलों और सीआईएसएफ की प्लाटूंस ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि रंजन कुमार ने कहा, “गणतंत्र दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और भारत की संप्रभुता का प्रतीक है। हमारा संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूल आदर्शों पर आधारित जीवंत दस्तावेज है।” उन्होंने कहा कि बीएचईएल जैसे सार्वजनिक उपक्रम भारतीय गणतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read Also: बीएचईएल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

समारोह में अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, बीएचईएल कर्मचारी एवं उनके परिजन, सीआईएसएफ कर्मियों, सर्वश्रेष्ठ प्लाटूंस और प्लाटून कमांडर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती नंदन कुमारी ने तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों का प्रदर्शन किया। मुख्य समारोह के पश्चात श्री कुमार और श्रीमती नंदन कुमारी ने मुख्य चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का हालचाल जाना। समारोह में महाप्रबंधक मानव संसाधन संतोष गुप्ता साहित अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन और बड़ी संख्या में उपनगरीवासी मौजूद रहे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this