8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिमंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका किसी महिला अधिकारी, भारतीय सेना या समाज के किसी भी वर्ग का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। कुंवर विजय शाह ने कहा, “मेरे शब्द देशभक्ति के जोश, उत्साह और भावनाओं में निकल गए थे। यह मेरी एक छोटी सी भूल थी, जिसके पीछे की भावना को समझा जाना चाहिए।

मेरा कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। मैं इस मामले में पहले भी कई बार माफी मांग चुका हूं और आज फिर से माफी मांगता हूं।” उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद से उन्हें बेहद पीड़ा हुई है। “यह मेरे लिए अत्यंत दुखद है कि मेरी एक छोटी सी गलती से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी भावनाओं को सही संदर्भ में समझा जाएगा। भारतीय सेना के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा।” ‘भविष्य में अपने शब्दों को लेकर और अधिक सावधानी बरतूंगा’ मंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा और संवेदनशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा, “मैंने इस घटना पर आत्ममंथन किया है, इससे सबक लिया है और इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। भविष्य में अपने शब्दों को लेकर और अधिक सावधानी बरतूंगा, ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो।” अंत में कुंवर विजय शाह ने एक बार फिर देशवासियों, भारतीय सेना और इस पूरे प्रकरण से जुड़े सभी लोगों से ईमानदारी से माफी मांगी।

Read Also :- पत्नी से झगड़े के बाद युवक बना ‘ब्लेडमार’, तीन युवतियों पर किया हमला

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...