भोपाल
राजधानी भोपाल में पहचान छिपाकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी आवेश खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को ‘राजा’ नाम बताकर कई युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में उसके मोबाइल फोन से कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो और चैट मिलने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का निवासी है और भोपाल में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हिंदू नाम बताकर युवतियों से दोस्ती की, उन्हें प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उनके साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने कई युवतियों को अपना शिकार बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवतियों को धमकी देता था कि यदि उन्होंने पुलिस या परिवार को घटना की जानकारी दी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं, तो आरोपी के खिलाफ और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी।
Read Also :- पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी
