9.7 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeजनसम्पर्कचूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

Published on

भोपाल

राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने मंदिर में रखी चूहामार दवा को भभूत समझकर खा लिया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। यह हादसा बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले हुआ, जिससे परिवार सदमे में है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान वैष्णवी सेन (17) पिता मनोज सेन, निवासी लांबाखेड़ा के रूप में हुई है।

वैष्णवी एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग भी जाती थी। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है। बताया गया कि उस दिन घर में चूहों की समस्या के कारण वैष्णवी की मां ने चूहामार दवा को मंदिर में रख दिया था। कुछ समय बाद वैष्णवी ने मंदिर में पूजा की और वहां रखे पाउडरनुमा पदार्थ को भभूत समझकर उसका सेवन कर लिया। इसके बाद वह रोज की तरह कोचिंग चली गई।

कोचिंग से लौटने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। पूछने पर वैष्णवी ने बताया कि उसने मंदिर में रखी भभूत खाई है। तभी परिजनों को एहसास हुआ कि वह भभूत नहीं बल्कि चूहामार दवा थी।

Read Also :- आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...