8.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभोपालरोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में युवा विकास एवं कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। बजट में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे विकसित राजस्थान-2047 की संकल्पना को साकार करने में युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने।

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक लाख युवाओं को 10 लाख रुपये तक के ऋण पर शत-प्रतिशत ब्याज अनुदान और मार्जिन मनी अनुदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है और 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ‘राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी’ (आरएसटीए) की स्थापना की जाएगी। साथ ही, सप्ताह के सभी दिनों में परीक्षाएं आयोजित करने के लिए ऑनलाइन टेस्टिंग सुविधायुक्त टेस्ट सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे शिक्षण संस्थानों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। स्टार्टअप्स और कौशल विकास को बढ़ावा बजट में स्टार्टअप्स के विकास के लिए प्रत्येक जिले में चयनित महाविद्यालयों में ‘वाईब्रेंट प्रोग्राम’ शुरू किया जाएगा।

विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस, डिजिटल मेंटोरिंग और रोजगारपरक कौशल विकास हेतु ‘ड्रीम प्रोग्राम’ लागू होगा। युवाओं के कौशल विकास के लिए ‘आउटकम बेस्ड स्किल इम्पैक्ट बॉण्ड’ लाया जाएगा, जिसमें प्लेसमेंट आधारित भुगतान होगा। वैश्विक अवसरों के लिए एक हजार युवाओं को अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी, जर्मन और कोरियन भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा 20 हजार अनुभवी कामगारों को ट्रेड आधारित प्रमाणन दिया जाएगा।

Read Also :- भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

प्रदेश में वंदे मातरम् को लेकर विवाद

भोपाल प्रदेश में “वंदे मातरम्” को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज...

More like this