21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराष्ट्रीयश्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

Published on

भोपाल

कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण विद्यालय परिसर शिवमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बच्चों ने भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। वरिष्ठ जनों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के एजीएम  श्रीधर सर उपस्थित रहे। उनके साथ भारती मानडोले, श्रीनिका गोयल, मेघा बदोरिया, मधु सिंह, संगीता हटेला तथा एकता राउत ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन पीपीआरटी इंचार्ज श्रीमती दीपिका दुबे द्वारा किया गया। संस्था के एजीएम श्रीधर सर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व से अवगत कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...