12.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपाल25 फरवरी को देशव्यापी ‘विरोध दिवस’ मनाएगा भारतीय मजदूर संघ

25 फरवरी को देशव्यापी ‘विरोध दिवस’ मनाएगा भारतीय मजदूर संघ

Published on

भोपाल

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने 25 फरवरी 2026 को देशभर में “विरोध दिवस” मनाने की घोषणा की है। यह निर्णय पुरी में आयोजित 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन में लिया गया। बीएमएस की सभी इकाइयाँ इस दिन जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, रैली, गेट मीटिंग और काली पट्टी धारण कर केंद्र व राज्य सरकारों को ज्ञापन सौंपेंगी।

बीएमएस के अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेश एवं मध्यप्रदेश के महामंत्री कुलदीप गुर्जर ने कहा कि संगठन लंबे समय से श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाता रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मानदेय और वेतन को लेकर आक्रोश संघ ने आरोप लगाया कि लाखों मिड-डे मील और आशा कार्यकर्ता अत्यंत कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पाँच दशकों की सेवा के बाद भी ‘योजना कर्मी’ का दर्जा दिया जा रहा है, जबकि उनसे प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक कार्य लिया जाता है। राष्ट्रीय वस्त्र निगम (NTC) की मिलों के श्रमिकों को कोरोना काल के बाद से केवल 50% वेतन मिल रहा है और कई महीनों का वेतन बकाया है। रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के कर्मचारियों को भी लंबे समय से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया।

विद्युत कर्मचारियों द्वारा निजीकरण के विरोध और ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन बढ़ाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई है। बैंक कर्मचारी पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रमुख मांगें बीएमएस ने श्रम कानूनों का सार्वभौमिक पालन सुनिश्चित करने, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 एवं व्यावसायिक सुरक्षा संहिता 2020 में संशोधन, भारतीय श्रम सम्मेलन की तत्काल बैठक बुलाने और त्रिपक्षीय समितियों के पुनर्गठन की मांग की है। संगठन ने ईएसआईसी की वेतन सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार और ईपीएफ की सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने की भी मांग की है। बोनस अधिनियम 1965 के तहत पात्रता सीमा बढ़ाने, योजना एवं संविदा कर्मियों के नियमितीकरण तथा सामान्य भर्ती पर लगे प्रतिबंध हटाने की भी मांग उठाई गई है। बीएमएस ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की है कि श्रमिकों के हित और राष्ट्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Read Also :- राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...