15.2 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeभोपालटीयू सिंह ने किया बीएचईएल में एनएचपीसी अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय...

टीयू सिंह ने किया बीएचईएल में एनएचपीसी अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल में मेसर्स एनएचपीसी के अधिकारियों के लिए “हाइड्रो जनरेटर: विनिर्माण, परीक्षण और रखरखाव पहलू” विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीएचईएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह ने किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य हाइड्रो जनरेटर की जटिल बारीकियों को समझना और परिचालन के दौरान आने वाली चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजना है। इस अवसर पर एनएचपीसी के 20 वरिष्ठ अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उपस्थित रहे। तकनीकी गैप और आपसी सहयोग पर चर्चा अपने संबोधन में टीयू सिंह ने एनएचपीसी को बीएचईएल का एक सम्मानित और मूल्यवान ग्राहक बताया। उन्होंने कहा, “ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये ऑपरेशनल गैप को भरने और दोनों संस्थानों के बीच तकनीकी सहयोग को मजबूत करने का एक सेतु हैं।

हमारा ध्यान ऑपरेशनल एफिशिएंसी और उत्पाद की गुणवत्ता के साथ-साथ ग्राहक को त्वरित और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने पर है।” उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इस पांच दिवसीय सत्र में विशेषज्ञों के साथ खुलकर संवाद करें और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें। पांच दशकों का अनुभव और इंजीनियरिंग कौशल अपर महाप्रबंधक (एचजीई) अंशुमान दीक्षित ने बीएचईएल की क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीएचईएल भोपाल हाइड्रो जनरेटर के लिए एक प्रमुख इंजीनियरिंग और डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर के रूप में स्थापित है। उन्होंने बताया कि संस्थान के पास पांच दशकों से अधिक का अनुभव है और बीएचईएल मिनी/माइक्रो से लेकर उच्च मेगावाट क्षमता तक के हाइड्रो जनरेटर की आपूर्ति करने में पूरी तरह सक्षम है।

इन दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं: उपेन्द्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (पीएंडपीआर),श्रीमती सुरेखा बंछोर, अपर महाप्रबंधक (एचआरडी), संकाय सदस्य: प्रदीप कुमार वर्मा (उप महाप्रबंधक, HGE) एवं विवेक गोस्वामी (वरिष्ठ प्रबंधक, HGE)। कार्यक्रम का सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उमेश कुमार सावले, प्रबंधक (एचआरडी) द्वारा किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र आने वाले दिनों में दोनों सार्वजनिक उपक्रमों के बीच तकनीकी रिश्तों को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

Read Also :- बीएचईएल भोपाल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this