10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालभेल लेडिज क्लब की महिलाएं तकनीकी रूप से इतनी सक्षम — राजवैद्य...

भेल लेडिज क्लब की महिलाएं तकनीकी रूप से इतनी सक्षम — राजवैद्य — एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया भेल ‘हेल्पिंग हैंड्स’ का अवलोकन

Published on

भोपाल

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की समाजसेवी संस्था ‘हेल्पिंग हैंड्स’ एवं ‘लेडीज वेलफेयर सोसाइटी’ के कार्यों का विगत दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई ) के क्षेत्रीय प्रबंधक  सुशील राजवैद्य एवं मुख्य प्रबंधक श्रीमती अलका यादव ने अवलोकन किया। इस अवसर पर भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। तकनीकी कार्यों में महिलाओं का कौशल अद्भुत राजवैद्य मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सुशील राजवैद्य ने हेल्पिंग हैंड्स में कार्यरत महिलाओं के तकनीकी कौशल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, यह जानकर सुखद आश्चर्य होता है कि महिलाएं तकनीकी रूप से इतनी सक्षम हैं कि वे भेल के मुख्य उत्पादों, जैसे ट्रांसफार्मर और ट्रैक्शन मोटर की टेपिंग का कार्य इतनी कुशलता और सफलतापूर्वक कर रही हैं।

उन्होंने संस्था के प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए विश्वास दिलाया कि एसबीआई अपनी सीएसआर पहल के तहत हेल्पिंग हैंड्स को भविष्य में और भी अधिक सहायता मुहैया कराने का प्रयास करेगा। दिवंगत एवं जरूरतमंद परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय ने अतिथियों को संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स विशेष रूप से भेल के दिवंगत और गरीब तबके के कर्मचारियों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लेडीज क्लब के सभी सदस्य इन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

एसबीआई  ने सीएसआर के तहत वितरित की यूनिफॉर्म और लगवाए सीसीटीवी इस गरिमामय अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। बैंक द्वारा हेल्पिंग हैंड्स के सभी कर्मचारियों को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। साथ ही, संस्थान की सुरक्षा और निगरानी को पुख्ता करने के उद्देश्य से टेक्निकल विंग में सीसीटीवी  कैमरे भी लगवाए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अलका यादव ने भी अपने विचार साझा किए और संस्था के कार्यों को सराहा। इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में भेल लेडीज क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती अनुजा मजुमदार, श्रीमती ललिता चटर्जी, श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती योगिता बघेल, श्रीमती प्रीति दानी, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती मनीषा शर्मा एवं श्रीमती शीतल जुनेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read Also :- दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...