नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ चल रहे दो मनी लॉन्ड्रिंग मामलों के ट्रायल में तेजी लाने के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी है। ये मामले एयरसेल-मैक्सिस डील और आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े हैं।
ईडी का कहना है कि वह इन मामलों का जल्द निपटारा चाहती है। गौरतलब है कि इन मामलों में 2018 और 2020 में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिस पर अदालत ने 2021 में संज्ञान लिया था। दिलचस्प बात यह है कि खुद चिदंबरम ने भी सुनवाई तेज करने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है।
Read Also :- टीयू सिंह ने किया बीएचईएल में एनएचपीसी अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
