19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालएम्स भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारी ने लगाई फांसी

एम्स भोपाल में आउटसोर्स कर्मचारी ने लगाई फांसी

Published on

भोपाल

राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित फूटा मकबरा इलाके में एक 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एम्स (AIIMS) अस्पताल में आउटसोर्स सफाईकर्मी के पद पर तैनात था, जिसे दो महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुपरवाइजर द्वारा की जा रही प्रताड़ना और नौकरी जाने के गम में वह गहरे डिप्रेशन में था। साड़ी का फंदा बनाकर दी जान पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र कीर (36) पिता रमेश कीर के रूप में हुई है। शुक्रवार रात जितेंद्र शराब पीकर घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार तड़के जब परिजनों ने कमरे में देखा, तो उसका शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भाई का आरोप ‘साजिश के तहत निकलवाया नौकरी से’ मृतक के भाई आशीष ने एम्स के संबंधित सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशीष का कहना है कि सुपरवाइजर व्यक्तिगत रंजिश के चलते जितेंद्र को लगातार प्रताड़ित करता था। काम में जानबूझकर कमियां निकाली जाती थीं और अंततः साजिश रचकर उसे नौकरी से हटवा दिया गया। नौकरी जाने के बाद से जितेंद्र मानसिक तनाव में रहने लगा और शराब का आदि हो गया। पारिवारिक कलह और सूना घर तनाव के चलते जितेंद्र का अपनी पत्नी से भी विवाद होने लगा था। चार दिन पहले ही उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। घर में अकेलेपन और बेरोजगारी के दोहरे वार ने उसे इस आत्मघाती कदम की ओर धकेल दिया।

Read Also :- मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...