13.3 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयनरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

Published on

अजमेर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश को 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी तथा 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है और एचपीवी टीकाकरण अभियान के माध्यम से देश की बेटियों और महिलाओं को इस बीमारी से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जन-जागरूकता को इस अभियान की सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया, जिनमें आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य समग्र और समावेशी विकास है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिले। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि नई पीढ़ी की ऊर्जा और प्रतिभा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

Read Also :- एचईएल में दो अधिकारियों आरिफ व सुरेखा के विभागों में फेरबदल

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...