11.6 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeभोपालराजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

Published on

भोपाल

राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित ‘कम्मू का बाग’ इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते एक दंपति ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किए। हमले में घर के अंदर मौजूद महिला बाल-बाल बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति-पत्नी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है।

जाली वाले दरवाजे पर की सीधे फायरिंग

पुलिस के अनुसार, पीड़िता रेहाना बेगम (50) ने शिकायत दर्ज कराई है कि सुबह जब उनका बड़ा बेटा परिवार सहित बाहर गया था, तभी आरोपी दानिश अली अपनी पत्नी रिमशा के साथ उनके घर पहुंचा। दानिश के हाथ में पिस्टल थी और दोनों रेहाना के छोटे बेटे गुराज को गालियां दे रहे थे। शोर सुनकर जब रेहाना ने जाली वाले दरवाजे से झांका, तो दानिश ने उन पर सीधे फायर कर दिया। गोली लोहे के गेट से टकराई, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी ने दो और राउंड फायर किए और दहशत फैलाते हुए फरार हो गया।

बदला लेने और दहशत फैलाने की थी नीयत

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे जनवरी महीने में हुई एक पुरानी घटना है।

पुरानी रंजिश: जनवरी में ईटखेड़ी क्षेत्र में दानिश और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ था।

रार आरोपी की तलाश: उस हमले के मुख्य आरोपी जेल में हैं, लेकिन गुराज नामक एक आरोपी अब भी फरार है।

बदले की आग: दानिश अपनी साख दोबारा कायम करने और गुराज से बदला लेने के लिए उसके घर पहुंचा था। गुराज के न मिलने पर उसने उसके परिवार और घर को निशाना बनाया।

पुलिस की कार्रवाई

ऐशबाग थाना पुलिस ने रेहाना बेगम की शिकायत पर दानिश अली और उसकी पत्नी रिमशा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के भागने के रूट को ट्रैक कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read Also :- स्कूलों में ‘आधार अब स्कूल के द्वार’ अभियान 1 अप्रैल से शुरू

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this