16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालभोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

Published on

भोपाल

राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे इलाके में घंटों तनाव की स्थिति बनी रही।

वक्फ बोर्ड की अनुमति के बावजूद विरोध

जानकारी के अनुसार, मोबाइल टावर का निर्माण सभी आवश्यक वैधानिक अनुमतियों के साथ किया जा रहा था। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने भी इस निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दी थी। इसके बावजूद AIMIM कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर लेबर को काम बंद करने पर मजबूर कर दिया। सूचना मिलते ही शाहजहांनाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तकरार

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान और उनके समर्थकों की पुलिस अधिकारियों से जमकर बहस हुई। कार्यकर्ताओं ने टावर निर्माण को वक्फ संपत्ति के साथ खिलवाड़ बताया और वहीं धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पुलिस का रुख: शाहजहांनाबाद एसीपी अनिल बाजपेयी ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित है। यदि कानून हाथ में लिया गया या नियमों का उल्लंघन हुआ, तो
कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

“वक्फ की एक इंच जमीन नहीं देंगे” – मोहसिन अली

विरोध का नेतृत्व कर रहे मोहसिन अली खान ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड ने टेंडर जारी कर निजी कंपनी (एयरटेल) को टावर लगाने की अनुमति दी है, जो गलत है। उन्होंने कहा, “मदरसों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों की जमीन हमारी अमानत है। हम इसकी हिफाजत के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन वक्फ की एक इंच जमीन भी किसी निजी कंपनी को नहीं लेने देंगे।”

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विवाद को देखते हुए ईदगाह मस्जिद और आसपास के इलाकों में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है, लेकिन प्रशासन और वक्फ बोर्ड के अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

Read Also :- हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...