16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालराजधानी में सनसनी: पेट्रोल लेने जा रही महिला को होटल में बंधक...

राजधानी में सनसनी: पेट्रोल लेने जा रही महिला को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Published on

भोपाल

राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी एक महिला को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता दो बच्चों की मां है। वारदात उस समय हुई जब महिला अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रही थी, तभी उसके एक इंस्टाग्राम दोस्त ने उसे बंधक बना लिया और होटल ले जाकर उसके साथ ज्यादती की।

दो थानों के बीच उलझा रहा मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म होना बताया, जिससे घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र को लेकर मंगलवारा और हनुमानगंज पुलिस के बीच काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। देर रात सोशल मीडिया पर गैंगरेप की खबर फैलने के बाद पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) संजय कुमार सिंह खुद स्थिति का जायजा लेने मंगलवारा थाने पहुंचे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल गैंगरेप की बात से इनकार किया है।

अस्पताल से लौटते वक्त हुई वारदात

पुलिस के अनुसार, शाहजहांनाबाद क्षेत्र की रहने वाली 29 वर्षीय पीड़िता शनिवार को पुराने शहर स्थित चिरायु अस्पताल में अपने एक परिचित को देखने गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय उसकी मोपेड (स्कूटी) का पेट्रोल खत्म हो गया। वह पैदल ही पेट्रोल पंप की ओर जा रही थी, तभी हमीदिया रोड पर उसे उसका परिचित हारिश खान मिला।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

आरोपी हारिश खान पीड़िता का इंस्टाग्राम फ्रेंड है और उनकी पहचान महज दो महीने पुरानी है। पीड़िता ने बताया कि हारिश उसे बातचीत के बहाने हनुमानगंज क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां उसने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की।

पुलिस की कार्रवाई

देर रात पीड़िता किसी तरह मंगलवारा थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी हारिश खान के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें उस होटल की तस्दीक करने में जुटी हैं जहां यह वारदात हुई। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Read Also :- थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...