भोपाल
भारत नगर स्थित शिव मंदिर में गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से हनुमान जी महाराज का पूजन एवं सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से भंडारे का आयोजन रखा गया है, जो देर शाम तक चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर, भारत नगर, जे.के. रोड में किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पं. आत्माराम शर्मा और श्याम सुंदर शर्मा के सौजन्य से किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष एस.के. राजपूत तथा महिला भजन मंडली ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति, पाठ और प्रसाद वितरण के माध्यम से भक्तों में धार्मिक उत्साह का वातावरण रहेगा।
