16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeजनसम्पर्कभोपाल में मचेगी गणगौर की धूम: 2 अप्रैल से तीन दिवसीय 'गणगौर...

भोपाल में मचेगी गणगौर की धूम: 2 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘गणगौर महोत्सव-2026’ का आगाज

Published on

भोपाल

राजधानी में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व ‘गणगौर महोत्सव’ इस वर्ष बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रगतिशील क्षेत्रीय राजपूत संस्था, भोपाल द्वारा लगातार 12वें वर्ष इस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह धार्मिक कार्यक्रम 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक नरेला शंकरी स्थित भवानी धाम फेस-II में आयोजित होगा।

संस्था के अध्यक्ष सतीश सिंह राजपूत ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 2 अप्रैल (गुरुवार) को होगी। तीनों दिन (2, 3 और 4 अप्रैल) कार्यक्रम रात्रि 7 बजे से प्रारंभ होंगे। इस उत्सव में माता गणगौर और ईसर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें हरदा और खण्डवा जिले से विशेष गणगौर मण्डलों को आमंत्रित किया गया है, जो पारंपरिक भजनों और नृत्यों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजन समिति ने विशेष रूप से माताओं और बहनों से ‘झालरे’ के लिए समय पर उपस्थित होने का निवेदन किया है। संस्था ने अपील की है कि सभी स्वजातीय बंधु और धर्मप्रेमी लोग सपरिवार पधारकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘महाराणा सेना इकाई, भोपाल’ सहयोगी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
यह महोत्सव बोनीफाई स्कूल के सामने, भवानी धाम फेस-II, नरेला शंकरी, भोपाल में संपन्न होगा। आयोजन से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहयोग राशि के लिए संस्था के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण तोमर (9826388364) या अध्यक्ष सतीश सिंह राजपूत (9425007121) से संपर्क किया जा सकता है।

Read Also :- भारत नगर शिव मंदिर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव व सुंदरकांड पाठ

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...