15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालअफवाहों से बढ़ी गैस बुकिंग अब सामान्य, भोपाल में रोजाना बुकिंग 3...

अफवाहों से बढ़ी गैस बुकिंग अब सामान्य, भोपाल में रोजाना बुकिंग 3 हजार घटी

Published on

भोपाल

मप्र में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना ‘पैनिक’ जैसा माहौल अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर की बुकिंग में करीब 3 हजार की कमी दर्ज की गई है। जहां पहले रोजाना 14 हजार से अधिक बुकिंग हो रही थी, वहीं पिछले दो दिनों से यह संख्या घटकर करीब 11 हजार रह गई है।
फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अफवाहों के कारण लोगों ने जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर बुक कर लिए थे। अब स्थिति सामान्य हो रही है और कई गैस एजेंसियों पर बुकिंग भी नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि शहर की केवल तीन बड़ी एजेंसियों पर ही ज्यादा बुकिंग हो रही है, जबकि बाकी एजेंसियों में आम दिनों की तुलना में भी कम बुकिंग दर्ज की जा रही है। वहीं पेंडिंग बुकिंग की संख्या भी लगातार घट रही है और यह आंकड़ा अब 35 हजार से नीचे आ गया है।

दो दिन पहले एजेंसियों पर लगी थी भीड़

दो दिन पहले राजधानी में गैस एजेंसियों पर काफी भीड़ देखी गई थी। उस दौरान शहर में करीब 28 से 30 हजार बुकिंग दर्ज हुई थीं, जबकि सप्लाई केवल 22 हजार सिलेंडर की ही हो सकी थी। इससे पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा बढ़कर लगभग 40 हजार तक पहुंच गया था। फिलहाल घरों में गैस सिलेंडर की डिलीवरी 4 से 5 दिन में की जा रही है।

बैरागढ़ में छापा, 50 घरेलू सिलेंडर मिले

इधर मंगलवार को खाद्य विभाग ने बैरागढ़ क्षेत्र में एक जगह दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए पाए गए। जांच के दौरान वहां करीब 50 सिलेंडर बरामद हुए।

अफवाह से दोगुनी हो गई थी बुकिंग

अधिकारियों के अनुसार राजधानी भोपाल में गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन अफवाहों के चलते लोगों ने अतिरिक्त सिलेंडर बुक करा लिए, जिससे बुकिंग संख्या अचानक बढ़ गई। फिलहाल शहर की एजेंसियों के पास 5 से 6 दिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और भौंरी ऑयल डिपो से सिलेंडरों की सप्लाई भी लगातार जारी है।

Read Also :- मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा और अनुशासन से भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...