18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर पर हमला करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कब और कहां हुई घटना?

घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चेल्लिथोड के पास थिरुवाली इलाके में हुई। थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वांडूर जा रहे थे।

वांडूर पुलिस के अनुसार, संकरी सड़क पर पुल के पास रुकावट थी। थरूर के काफिले के आगे वाले वाहन को तेज चलाने के लिए गनमैन रतीश के.पी. ने कहते है। तभी दो वाहनों में सवार पांच लोगों के एक समूह ने थरूर की गाड़ी को रोक लिया। जब गनमैन ने रास्ता साफ करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर और ड्राइवर पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गनमैन ने ही शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस की कार्रवाई

वांडूर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार रात देर तक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि हमले के पीछे कोई राजनीतिक दुश्मनी या साजिश तो नहीं है।
पुलिस ने आगे बताया कि शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया और बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...