12.9 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeभोपालरानी कमलापति स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग

रानी कमलापति स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग

Published on

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राहुल मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए स्टेशन के बाहर कैब बुक कर रहे थे। इसी दौरान फोन पर बात करते समय बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

घटना के बाद राहुल ने हबीबगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उल्लेखनीय है कि राहुल चेलानी इससे पहले नोटबंदी के दौरान भारी मात्रा में नई करेंसी मिलने के मामले में भी सुर्खियों में रहे थे।

बड़े पर्दे पर बनेंगे ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’

नर्मदापुरम (इटारसी) के रहने वाले राहुल चेलानी जल्द ही महाराष्ट्र सरकार के एक बड़े बजट प्रोजेक्ट में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। निर्देशक संगीत वर्मा ने कई कड़े ऑडिशन के बाद राहुल का चयन इस ऐतिहासिक भूमिका के लिए किया है। राहुल ने बताया कि इस भूमिका के लिए वे पिछले डेढ़ साल से अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे थे और यह उनके लिए गर्व का विषय है।

पवई लेक पर दिखेगी ऐतिहासिक गाथा

इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई की प्रसिद्ध पवई लेक पर बनने जा रहे एक भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो में किया जाएगा। लगभग 180 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचे इस अत्याधुनिक फाउंटेन शो में अत्याधुनिक साउंड और VFX तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसमें शिवाजी महाराज द्वारा तानाजी मालुसरे की शहादत पर कहे गए अमर वाक्य- “गढ़ आला, पण सिंह गेला” और कोंढाणा किले (सिंहगढ़) की विजय की गौरवशाली गाथा को जीवंत किया जाएगा।

Latest articles

अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का अनावरण

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में दो...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया चंबल एक्वाडक्ट का निरीक्षण, 17 जिलों की प्यास बुझाएगी ‘राम जल सेतु लिंक परियोजना’

जयपुर/धौलपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' (ERCP) के अंतर्गत निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए राजस्थान के लिए गर्व का विषय बताया

प्रधानमंत्री मोदी 21 अप्रैल को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प...

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

More like this

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद: इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री से ढाई लाख का माल पार

भोपाल। शहर के गौतम नगर और शाहजहानाबाद इलाकों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातें...