12.9 C
London
Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित हिंडोली दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

Published on

हिंडोली (बूंदी)। भजनलाल शर्मा के 11 अप्रैल को प्रस्तावित हिंडोली दौरे के मद्देनजर गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हीरालाल नागर एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री ने हिंडोली पंचायत समिति में अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर गर्मी को देखते हुए ठंडी हवा और शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थानों को तुरंत समतल कराने, परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़कों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही रामसागर झील पर सौंदर्यीकरण कार्यों के शिलान्यास और पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई। प्रभारी मंत्री ने क्षेत्र में झूलते बिजली के तारों को ठीक कराने, झाड़ियों की कटाई-छंटाई और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम स्थल के आसपास मोबाइल टॉयलेट, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने तथा मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

Latest articles

राज्यमंत्री गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने गुरूवार को...

छत्तीसगढ़ में एआई आधारित शिक्षा की पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा के माध्यम...

पुष्कर में शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

पुष्कर (अजमेर)। भजनलाल शर्मा ने पुष्कर में आयोजित शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में भाग...

सीएम भगवंत मान के आदेश के बाद विवाद, पंचायत ने पुलिसकर्मियों के तबादले का किया विरोध

बठिंडा। बठिंडा में सदर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा...

More like this