25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालकोलार में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, पूर्व कर्मचारी ने बेटे और उसके दोस्त...

कोलार में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, पूर्व कर्मचारी ने बेटे और उसके दोस्त से कराई वारदात

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक होटल की पूर्व महिला रिसेप्शनिस्ट ने अपने ही होटल की वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दरिंदगी की साजिश रची। आरोपी महिला ने अपने बेटे और उसके दोस्त को भेजकर न केवल युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया, बल्कि बाद में उसे अगवा कर मारपीट भी की। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय बी.कॉम ग्रेजुएट पीड़िता शुक्रवार रात होटल में ड्यूटी पर थी। तभी आरोपी बिट्टू और उसका एक साथी कमरा बुक करने के बहाने पहुंचे। कुछ देर बाद आरोपियों ने कमरे में पानी न आने की शिकायत की। जैसे ही पीड़िता समस्या चेक करने कमरे में पहुंची, आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी बिट्टू ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, वहीं उसके साथी ने प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ कर प्रताड़ित किया। वारदात के दौरान होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट विनिता भी कमरे में पहुँच गई। बताया जा रहा है कि विनिता और पीड़िता, दोनों का ही होटल मालिक के साथ संबंध है। विनिता ने पीड़िता को होटल मालिक से दूर रहने की धमकी देते हुए जमकर मारपीट की। इसके बाद तीनों आरोपी पीड़िता को स्कूटी पर अगवा कर स्टेशन बजरिया इलाके में ले गए।

होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़िता को बरामद किया। डरी-सहमी पीड़िता ने काउंसलिंग के बाद पूरी आपबीती सुनाई। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि शनिवार तड़के दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विनिता को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...