13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालपार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

Published on

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की। घटना के सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर पीड़ित पक्ष ने नाराजगी जताई है। जानकारी के अनुसार, कच्चा बंगला क्षेत्र की निवासी 60 वर्षीय फूल बानो के बेटे अदनान ने अपनी कार घर के पास मुख्य मार्ग पर पार्क की थी।

इसी स्थान पर पड़ोस में रहने वाले जैनुल, जुबैर, ताजवर और शाहब भी अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम आरोपियों ने अदनान के साथ गाली-गलौज की। जब विरोध किया गया, तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर फूल बानो के घर पर हमला बोल दिया। पीड़िता फूल बानो का आरोप है कि हमलावरों ने उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ मचाई। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। पीड़िता का कहना है कि जब वे शिकायत लेकर श्यामला हिल्स थाने पहुँचे, तो पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया।

अंततः पुलिस ने केवल आवेदन लेकर उन्हें थाने से चलता कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सौंपे साक्ष्यों में स्पष्ट दिखाया है कि किस तरह भीड़ ने उनके घर पर धावा बोला। अब पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर गंभीर मारपीट और घर में घुसने जैसे मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...