8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यसीएम भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक, निवेश और राजनीतिक हालात पर...

सीएम भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक, निवेश और राजनीतिक हालात पर होगी चर्चा

Published on

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। हालांकि इस बैठक का औपचारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बैठक ‘टेबल एजेंडा’ पर आधारित होगी। बैठक में जहां कई जनकल्याणकारी फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं राज्यसभा के सात सदस्यों द्वारा पार्टी छोड़ने की हालिया घटनाक्रम को लेकर भी मंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में अपना विदेश दौरा पूरा कर लौटे हैं, जहाँ उन्होंने पंजाब में निवेश के लिए कई वैश्विक कंपनियों को आमंत्रित किया है।

संभावना जताई जा रही है कि आज की बैठक में मोहाली सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने वाले अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। आगामी चुनावों के मद्देनजर सरकार की प्राथमिकता निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की रफ्तार तेज करने की है।

चूंकि विधानसभा चुनावों के लिए अब कुछ ही समय शेष रह गया है, ऐसे में मान सरकार की कोशिश है कि पेंडिंग प्रोजेक्ट्स और निवेश संबंधी नीतियों को तुरंत धरातल पर उतारा जाए। कैबिनेट मीटिंग में राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने से उपजी राजनीतिक स्थिति पर भी रणनीति तैयार होने की उम्मीद है। प्रशासन की नजरें इस बैठक से निकलने वाले नीतिगत निर्णयों पर टिकी हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this