15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालभोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

Published on

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग दहशत में हैं। पिछले 10 दिनों में टाइगर 5 गाय और भैंसों का शिकार कर चुका है। इस वजह से लोगों ने रात में रास्ता बदल लिया है। वे 5 से 6 किलोमीटर घूमकर आना-जाना कर रहे हैं। कनेरा गांव और उससे जुड़े करोंदखुर्द, कड़ैया, छापर, अगरिया, मुगालिया कोट और चांचड़ में टाइगर का मूवमेंट देखा गया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि हलाली नदी के किनारे टाइगर का मूवमेंट लगातार नजर आ रहा है। करीब 10 दिन पहले कनेरा में सबसे पहले टाइगर दिखाई दिया था। वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की रात उसने एक और गाय का शिकार कर लिया।

रात में शिकार कर रहा टाइगर

ग्रामीणों ने बताया कि टाइगर रात में ही शिकार कर रहा है। इस वजह से किसानों ने रात में खेतों में जाना बंद कर दिया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने बताया कि कई लोगों ने रास्ता बदल लिया है। वे 5 से 6 किमी घूमकर आना-जाना कर रहे हैं, ताकि उनका बाघ से सामना न हो।

वन विभाग को सूचना दी, पर पता नहीं चला

ग्रामीणों ने टाइगर के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को भी दी है। वन विभाग की टीम ने सर्चिंग की, लेकिन टाइगर का पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर पहाड़ी और नदी किनारे के रास्तों से गांव तक पहुंच रहा है। वह खलिहानों और गांव के बाहर बने घरों में बंधे मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

More like this