21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयतमिलनाडु में विजय का होगा 'राजतिलक', राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

Published on

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से मिलने का वक्त मिल गया। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले सरकार के गठन के लिए एक पेच सुलझता था तो दूसरा उलझ जाता था। इस तरह से टीवीके चीफ विजय के सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था।
पहले तो बहुमत के लिए विधायकों की संख्या का जुगाड़ करना एक बड़ी समस्या थी।

जब यह समस्या सुलझी तो अब सरकार बनाने का दावा करने के लिए लोकभवन जा रहे विजय को लौटना पड़ा। बताया गया कि राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर की ओर से शाम 6 बजे मिलने का समय विजय को नहीं मिला। इसलिए उन्हें लौटना पड़ा है। इस तरह से उनके सीएम बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद लोकभवन से संदेश मिलने के बाद वे राज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ओर से राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि वे कल दोपहर तीन बजे शपथ ग्रहण का समय दे दें।

 

विजय को 120 विधायकों का समर्थन

इससे पहले आज विजय ने 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। वीसीके ने भी विजय को समर्थन दे दिया। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने भी बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। इस तरह बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद टीवीके कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी विजय को नई सरकार बनाने के लिए शुभकामनाएं दे दी।

 

टीवीके को 108 सीटों पर मिली जीत

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। खुद विजय दो सीटों से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। ऐसे में उनकी पार्टी की के विधायकों की कुल संख्या 107 रह जाती है। कांग्रेस ने पहले ही समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के कुल 5 विधायक हैं। वहीं आज वीसीके के दो विधायकों को समर्थन भी विजय को मिल गया। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के दो विधायक भी विजय के समर्थन में आ गए। सीपीआई और सीपीआईएम के 2-2 विधायकों को समर्थन भी टीवीके को मिल गया है। इस तरह से कुल 120 विधायकों के समर्थन से विजय सरकार बना सकते हैं।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। टीवीके को मिलने वाले विधायकों के समर्थन की संख्या अब 120 हो गई है जो साधारण बहुमत की संख्या से दो अधिक है। इस तरह से नई सरकार के गठन को लेकर लगाई जा रही अटकलों और अनिश्चितता की स्थिति समाप्त हुई। वहीं टीवीके चीफ विजय ने समर्थन देने के लिए कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया।

वीसीके सूत्रों ने बताया कि पार्टी टीवीके को फिलहाल बाहर से समर्थन देगी। वीसीके के समर्थन देने के फैसले के तुरंत बाद आईयूएमएल ने भी टीवीके को अपने समर्थन का आश्वासन दिया। टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों-कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया था और समर्थन मांगा था।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...