14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यहाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

Published on

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज वीरवार को बरनाला में देखने को मिला। बरनाला में शुकराना रैली को संबोधित कर लौट रहे मुख्यमंत्री ने जब गांव बढ़वर के पास हाईवे किनारे बच्चों को खेल मैदान में खेलते देखा, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवा लिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना मुख्यमंत्री सीधे मैदान में बच्चों के बीच पहुंच गए। अचानक सूबे के मुख्यमंत्री को अपने साथ मैदान में खड़ा देख बच्चे उत्साह से भर गए। मुख्यमंत्री मान ने न केवल बच्चों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके साथ काफी समय भी बिताया।

उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा खेलों और भविष्य के सपनों के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते भी नजर आए। बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें जीवन में खेलों के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को खेल मैदानों में लगाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और बच्चों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार गांवों में आधुनिक खेल मैदानों और सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच मिल सके।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

अमृतसर में भगवंत मान के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर निकाला विशाल मार्च

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों...

More like this