भोपाल। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में भोपाल के मेधावी छात्र ध्रुव ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर शानदार सफलता हासिल की है। ध्रुव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
ध्रुव के दादा जेपी गौड़ और पिता विजय गौड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी साझा करते हुए बेटे की इस कामयाबी पर गर्व जताया। उन्होंने ध्रुव को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह इसी तरह निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहें। साथ ही, उन्होंने इस सफलता का श्रेय ईश्वर के आशीर्वाद और ध्रुव के कठिन परिश्रम को दिया। ध्रुव की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली है।
