8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालनामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव 16 व 17 मई को

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव 16 व 17 मई को

Published on

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी के वर्ष 2026-29 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव (एडवोकेट) के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और अनुशासन के साथ नामदेव समाज सामुदायिक भवन में संपन्न होगी। कार्यक्रम के तहत 16 मई को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जिसके बाद शाम 4 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क 11,000 रुपये निर्धारित किया गया है। मतदान 17 मई को दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक गुप्त पद्धति से होगा और उसी दिन शाम 7 बजे से मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन समिति के मीडिया प्रभारी शिवरतन नामदेव ने स्पष्ट किया है कि केवल परिषद के वैध संरक्षक और आजीवन सदस्य ही मतदान के पात्र होंगे, जिन्हें अनिवार्य रूप से अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा।

चुनाव के दौरान परिसर में नारेबाजी, प्रचार-प्रसार और किसी भी प्रकार के शस्त्र या निजी सुरक्षा कर्मियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के नियमों का उल्लंघन करने पर सदस्यता निरस्त की जा सकती है। विवाद की स्थिति में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और समिति का निर्णय अंतिम होगा। समिति ने सभी पात्र सदस्यों से इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शांतिपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...