8.4 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा 'ॐ नमः शिवाय', श्रद्धाभाव...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

Published on

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह का प्रथम प्रदोष व्रत अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस वर्ष ज्येष्ठ मास में चार प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बन रहा है, जिसके चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इस पावन अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। पंडित श्री राजेंद्र पलिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराए गए इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने महादेव को जल, दुग्ध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। उपस्थित भक्तों ने “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का सामूहिक जाप किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया।

भक्तों ने भगवान से सुख-समृद्धि, आरोग्य और लोककल्याण की मंगल कामना की। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक करने से भक्तों के समस्त कष्टों का निवारण होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्येष्ठ माह के प्रदोष व्रत को आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष पुण्य फलदायी माना गया है।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि दादाजी धाम मंदिर में नियमित रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन किए जाते हैं। इनका उद्देश्य समाज में शांति और सेवा भाव का संचार करना है। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करते हैं।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...