22.1 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपाल​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने...

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

Published on

  • चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर
  • खराब स्पीड गवर्नर और जाम इमरजेंसी विंडो मिलीं

​भोपाल। राजधानी में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। परिवहन आयुक्त के सख्त निर्देशों पर क्षेत्रीय परिवहन फ्लाइंग स्क्वाड भोपाल और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग रूटों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक निरीक्षण के दौरान बसों में सुरक्षा मानकों की गंभीर कमियां पाए जाने पर दो यात्री बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए, जबकि 12 अन्य बसों से मोटा जुर्माना वसूला गया।

 

​इन दो बसों के फिटनेस हुए निरस्त, मिलीं ये गंभीर कमियां

​जांच टीम के अनुसार, बस क्रमांक MP 04 PA 7774 में आग बुझाने वाला यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) एक्सपायरी डेट का पाया गया। इसके अलावा गाड़ी का स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक) काम नहीं कर रहा था और आपातकालीन खिड़की (इमरजेंसी एक्जिट) भी पूरी तरह जाम थी, जो जरूरत पड़ने पर आसानी से नहीं खुल सकती थी।

​इसी तरह, बस क्रमांक MP 39 P 0510 में आग से निपटने के लिए कोई भी फायर उपकरण मौके पर मौजूद नहीं मिला। इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए विभाग ने दोनों बसों के फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए।

 

​12 बसों पर चालानी कार्रवाई, ₹1.44 लाख का राजस्व वसूला

​चेकिंग के दौरान टीम ने अन्य यात्री वाहनों को भी रोककर जांच की। इनमें से 12 बसों में मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन पाया गया। किसी बस में ओवरलोडिंग की समस्या थी, तो किसी के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। संयुक्त टीम ने इन सभी 12 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क के रूप में 1 लाख 44 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया।

​नियमों का पालन करना जरूरी

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बसों में पैनिक बटन, चालू स्पीड गवर्नर, वर्किंग इमरजेंसी विंडो और वैध फायर सेफ्टी उपकरण होना अनिवार्य है। इस तरह का संयुक्त चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और लापरवाही मिलने पर आगे भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

More like this

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...