22.1 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

Published on

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश का बड़ा हिस्सा इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। हालत यह है कि कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि छतरपुर के नौगांव और खजुराहो सबसे ज्यादा तपे। यहां शनिवार को पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 22 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। यानी प्रदेश के कुल 37 जिले लू और भीषण गर्मी की मार झेलेंगे।

नौगांव सबसे गर्म, खजुराहो दूसरे नंबर पर

शनिवार को छतरपुर का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में 45.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा दतिया में 44.3 डिग्री, जबलपुर, शाजापुर, दमोह और टीकमगढ़ में 44 डिग्री तक पारा पहुंच गया। रीवा, राजगढ़, सतना और मलाजखंड में तापमान 43.6 डिग्री के आसपास रहा, जबकि मंडला, उमरिया, सागर, रतलाम, गुना और खंडवा भी तेज गर्मी से झुलसते रहे।

बड़े शहरों में भी बढ़ी बेचैनी

राजधानी भोपाल में तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 41 और ग्वालियर-उज्जैन में 43 डिग्री तक पारा पहुंच गया। दिनभर गर्म हवाओं और तपती सड़कों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। तेज गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भी पड़ने लगा है। मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक तेजी से गर्म हो रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार हाई टेम्परेचर में रहने से बैटरी डैमेज, फोन हैंग होना या डिवाइस अचानक बंद होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

इन जिलों में अलर्ट

रेड अलर्ट: टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना।
ऑरेंज अलर्ट: दतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
यलो अलर्ट: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर और रतलाम।

 

31 मई तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के नौ दिन प्रदेश में इस सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी लेकर आ सकते हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत लगभग पूरा प्रदेश तेज लू और झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें और हल्के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Latest articles

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

More like this

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और...