28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

Published on

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया हैं और उनकी जगह डीके शिवकुमार को अगला सीएम बनना तय माना जा रहा है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया। अब कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अगले सीएम के चुनाव की औपचारिकता होगी।

 

सिद्धारमैया बोले- मतदाता ही मेरे भगवान

सिद्धारमैया ने कहा, कर्नाटक के अभिनेता राजकुमार ने कहा कि उनके दर्शक उनके लिए भगवान हैं। मेरे लिए हमारा संविधान हमारा धर्म है और मतदाता ही हमारे भगवान हैं। सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद दिया और कहा, ‘जब साल 2006 में वे कांग्रेस में शामिल हुए, तब से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं ने मुझे पूरा समर्थन दिया और मैं आज सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं दो बार मुख्यमंत्री रहा। इस दौरान मेरे सहयोगियों से मुझे पूरा सहयोग मिला, उसके लिए उन सभी का धन्यवाद।’

सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा

इस्तीफे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बंगलूरू में नहीं है इसलिए उन्होंने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। सिद्धारमैया ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि जब भी पार्टी आलाकमान उन्हें कहेगा, वे अपना इस्तीफा दे देंगे। अब पार्टी आलाकमान ने मुझे इस्तीफा देने को कहा तो इसलिए आज मैंने अपना इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल जब बंगलूरू आएंगे, तब वे उनके इस्तीफा को स्वीकार करेंगे। संविधान के अनुसार, राज्यपाल को मेरा इस्तीफा स्वीकार करना जरूरी है।’

 

सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

सिद्धारमैया ने लोक भवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा। अब कल कर्नाटक में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम का चुनाव होगा। हालांकि डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय माना जा रहा है।

सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के प्रति जताया आभार

सिद्धारमैया ने कहा, ‘हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि सरकार बनाने (मुख्यमंत्री) की अनुमति दी जाए। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।’

मेरा राजनीतिक जीवन एक ओपन बुक- सिद्धारमैया

सिद्धारमैया ने कहा, ‘मैं कभी अधिकारी और पैसों के पीछे नहीं भागा हूं, प्रॉपर्टी नहीं बनाई। मतदाता की सेवा ही मेरे लिए जरूरी है। 50 साल की राजनीति की है। मेरा राजीनीतिक जीवन एक ओपन बुक है।’

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

More like this

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...