16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालनौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में आंधी-बारिश

नौतपा के बीच बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में आंधी-बारिश

Published on

भोपाल। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 26 जिलों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। तेज हवाओं और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में टीकमगढ़ में सवा इंच, दतिया में आधा इंच और नौगांव में लगभग पौन इंच वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, धार, गुना, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, खरगोन, शिवपुरी, डिंडौरी, मंदसौर, खंडवा, शाजापुर, देवास, झाबुआ, टीकमगढ़, मुरैना और श्योपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। श्योपुर और देवास में ओले गिरने की भी सूचना है। गुना जिले में शुक्रवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पर बिजली गिर गई, जिससे मंदिर के शिखर को नुकसान पहुंचा। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

वहीं प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए उज्जैन, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर और हरदा जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 मई से शुरू हुए नौतपा के शुरुआती दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। खजुराहो और नौगांव लगातार सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहे। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। विभाग का अनुमान है कि 31 मई से 2 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...