18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालप्यून ने पत्नी को वीडियो कॉल पर फंदा दिखाकर की आत्महत्या, जांच...

प्यून ने पत्नी को वीडियो कॉल पर फंदा दिखाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published on

भोपाल। राजधानी के रातीबड़ थाना इलाके में आने वाले नाथू बरखेड़ा (नीलबड़) में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के प्यून ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय भावेश पटेल, पिता जगदीश पटेल के रूप में हुई है। रातीबड़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भावेश की पत्नी पिछले तीन दिनों से बच्चों सहित इंदौर स्थित अपने मायके गई हुई थी।

गुरुवार देर रात भावेश ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और कॉल के दौरान ही उसे फांसी का फंदा दिखाते हुए अपनी जान देने की बात कही। पति को इस आत्मघाती कदम की ओर बढ़ता देख घबराई पत्नी ने तत्काल भोपाल में रह रहे अपने देवर को फोन कर मामले की जानकारी दी और भावेश के घर पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग आनन-फानन में भावेश के घर पहुंचे, जहां मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद मिला। काफी मशक्कत और प्रयासों के बाद जब दरवाजे को तोड़ा गया, तो अंदर भावेश फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक पांच साल का बेटा और एक साल की मासूम बेटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल वास्तविक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...