14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालभोपाल की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया माउंट किलिमंजारो, ऐसा करने...

भोपाल की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने फतह किया माउंट किलिमंजारो, ऐसा करने वाली प्रदेश की पहली महिला पुलिस अधिकारी बनीं

Published on

भोपाल। मप्र पुलिस की जांबाज महिला इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट किलिमंजारो’ पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर एक नया इतिहास रच दिया है। वह मध्यप्रदेश पुलिस विभाग की पहली ऐसी महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने इस वैश्विक कीर्तिमान को अपने नाम किया है। वर्तमान में भोपाल स्थित राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो , पुलिस मुख्यालय में पदस्थ दीपिका ने २९ मई को समुद्र तल से लगभग ५,८९५ मीटर (१९,३४१ फीट) की ऊंचाई पर स्थित किलिमंजारो पर्वत शिखर पर कदम रखा। इस अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान की सबसे खास बात यह रही कि पूरे दल में वह भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र प्रतिभागी थीं।

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर इंस्पेक्टर दीपिका गौतम का कहना है कि आमतौर पर सरकारी नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच लोग अपने व्यक्तिगत सपनों और शौकों को पीछे छोड़ देते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद पर्वतारोहण के जुनून को कभी कम नहीं होने दिया। उनका दृढ़ विश्वास है कि “सपनों के बिना जिंदगी अधूरी होती है” और इसी सकारात्मक सोच के दम पर उन्होंने तमाम चुनौतियों को पार करते हुए किलिमंजारो को फतह किया। खुद को मल्टीटास्किंग मानने वाली दीपिका लगातार नए लक्ष्यों को हासिल करने में विश्वास रखती हैं।

माउंट किलिमंजारो के इस अंतरराष्ट्रीय अभियान को पूरा करने में दीपिका को पांच दिनों का बेहद कठिन और थका देने वाला सफर तय करना पड़ा। इस दौरान उन्हें तीन मुख्य बेस कैंपों को पार करना पड़ा। चोटी पर पहुँचने के लिए अंतिम और सबसे निर्णायक चढ़ाई रात के समय शुरू की गई थी, जब वहाँ का तापमान गिरकर शून्य से १० से १५ डिग्री सेल्सियस नीचे (-१०° से -१५°C) तक पहुँच गया था। इसके साथ ही पल-पल बदलते और अनिश्चित मौसम ने उनके सफर को और अधिक जोखिम भरा बना दिया था, लेकिन उनके हौसलों के आगे प्रकृति की चुनौतियां भी बौनी साबित हुईं।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...