18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालस्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से चाकू की नोक पर लूट, 12...

स्मार्ट सिटी पार्क में छात्र से चाकू की नोक पर लूट, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में रविवार रात दो बदमाशों ने एक कॉलेज छात्र को अपना निशाना बनाते हुए चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल छात्र के साथ मारपीट कर उसकी जेब से नकदी और ईयरफोन छीने, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर उसके मोबाइल से फोन-पे के जरिए अपने खाते में रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुस्तैद हुई श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर दोनों शातिर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। श्यामला हिल्स थाना प्रभारी नीलम पटवा से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय पीड़ित दीपू यादव एक निजी कॉलेज का छात्र है। रविवार की रात वह अपनी एक कॉलेज फ्रेंड के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में बैठा हुआ था, तभी अचानक दो अज्ञात युवक हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए वहां आ धमके। बदमाशों को देखकर छात्र ने खतरे को भांपते हुए अपनी दोस्त को तुरंत वहां से सुरक्षित निकाल दिया।

इसके बाद दोनों बदमाशों ने छात्र दीपू को चारों तरफ से घेर लिया और चाकू अड़ाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने छात्र की जेब की तलाशी लेकर करीब 2 हजार रुपए नकद और उसका ईयरफोन बलपूर्वक छीन लिया। इतने पर भी जब बदमाशों का मन नहीं भरा, तो उन्होंने छात्र को डरा-धमकाकर उसके मोबाइल से डिजिटल वॉलेट फोन-पे के माध्यम से करीब 1200 रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए और मौके से फरार हो गए।

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...